3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लालआतंक: एनएच-63 पर भोपालपटनम व बीजापुर के बीच नक्सलियों ने लगाए गए बैनर

छत्तीसगढ़ की प्रमुख समस्यां रही माओवाद ने भी विधानसभा चुनाव के विरोध में शुर अलाप दिया

less than 1 minute read
Google source verification
naxal news

लालआतंक: एनएच-63 पर भोपालपटनम व बीजापुर के बीच नक्सलियों ने लगाए गए बैनर

बीजापुर . जहां एक ओर विभिन्न राजनैतिक पार्टियां चुनावी मैदान में उतरने के लिए कमर कस चुकी हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की प्रमुख समस्यां रही माओवाद ने भी विधानसभा चुनाव के विरोध में शुर अलाप दिया है। मामला नेशनल हाईवे-63 बीजापुर से भोपालपटनम सडक़ पर पेगड़ापल्ली, केसाइगुड़ा के पास सडक़ में बीती रात माओवादियों ने बैनर और पर्चे भारी मात्रा में फेंका है।

माओवादियों के द्वारा लगाए गए पोस्टर में आगामी आम चुनाव का बहिष्कार करने जनता से अपील की है। इतनी ही नहीं जारी किये गये बैनर में माओवादी संगठनों ने लिखा है कि यदि कोई भी नेता क्षेत्र में वोट मागने आए तो उसे जूतों की माल पहना कर विरोध करने तक की बात कहें। जारी पोस्टर प्रदेश व देश में सत्ता पर काबिज पार्टियों का विरोध करते हुए मुर्दाबाद का भी उल्लेख किया है।

कई विचारधाराओं को लिये आड़े हाथों : नक्सली संगठनों ने लिखा की क्षेत्र में आए दिन की जा रही गतिविधियों से आम नागरिको के लिए मुशीबत बनी हुई है। बीती रात्री नक्सलियों के द्वारा फेंके गए पर्चे पर आरएसएस मुर्दाबाद, ब्राह्मणवाद मुर्दाबाद, हिंदू फांसीवाद मुर्दाबाद, लोकतंत्र एक झूठ है चुनाव एक धोखा है जैसी बातें लिखी हुई थी।

साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से अपील की है कि वे चुनाव का बहिष्कार करें। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में पहुंचे तो उन्हें चप्पलों की माला पहनाकर वहां से भगा दें।

Story Loader