18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: 4 IFS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

CG News: वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रशिक्षु IFS दिपेश कपिल को अंबिकापुर उप वन मंडलाधिकारी बनाया गया है। एस नवीन कुमार को रायगढ़ उप वनमंडाधिकारी बनाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News

CG News

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने 2022 बैच के ट्रेनी भारतीय वन सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए विभिन्न वनमण्डलों में उप-वनमण्डलाधिकारी के पद पर नियुक्त किया है।

इनमें दुगली वन परिक्षेत्र के दिपेश कपिल, माकड़ी वन परिक्षेत्र के नवीन कुमार, माचकोट वन परिक्षेत्र के वेंकटेशा एम.जी. और रेंगाखार वन परिक्षेत्र के अभिषेक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Bilaspur High Court: उच्च न्यायिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला, HC के रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया आदेश, देखें List

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रशिक्षु IFS दिपेश कपिल को अंबिकापुर उप वन मंडलाधिकारी बनाया गया है। एस नवीन कुमार को रायगढ़ उप वनमंडाधिकारी बनाया गया है। वेंकटेश एम जी को महासमुंद उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है। अभिषेक अग्रवाल को राजनांदगांव उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।