
police recruitment in MP
रायपुर. CG Police Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ पुलिस में एसआई के 975 पदों पर वर्ष बाद नई भर्ती होगी। इसके लिए 1 से 31 अक्टूबर के बीच आवेदन जमा लिए जाएंगे। डीजीपी डीएम अवस्थी ने इसके लिए हाई पॉवर कमेटी एडीजी विवेकानंद सिन्हा (दुर्ग आईजी) की अध्यक्षता में बनाई है। इसमें डीआईजी ओपी पाल, अजय यादव, मिलना कुर्रे और डॉ. लाल उमेद सिंह को शामिल किया गया है।
बता दें कि राज्य में 2013 के बाद से सब इंस्पेक्टर (Sub-Inspector Recruitment) के पदों पर नई भर्ती नहीं हुई है। 2018 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने 655 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें 1.27 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसकी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि 2018 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने 655 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें 1.27 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसकी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है।
अब राज्य सरकार की ओर से नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की गई है। कमेटी बनाने के साथ ही सरकार ने भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही पुलिस की ओर से अधिकृत सूचना करने कहा गया है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक से डेढ़ महीने में लिखित और शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Updated on:
16 Sept 2021 01:33 pm
Published on:
16 Sept 2021 10:23 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
