1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के कुछ दिनों बाद ही हो गया नवविवाहिता को किसी और से प्यार, भाग तो गई साथ फिर…

नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड भाग गई फिर....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 23 Oct 2018, 2:05 PM IST

crime news

शादी के कुछ दिनों बाद ही हो गया नवविवाहिता को किसी और से प्यार, भाग तो गई साथ फिर...

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक पति ने कभी नहीं सोचा होगा की उसकी पत्नी पीठ -पीछे ऐसा करेगी। पत्नी ने बॉयफ्रेंड के लिए अपनी पति को छोड़कर घर से भाग गई। मगर कुछ दिन बाद पत्नी ने बॉयफ्रेंड को ही धोखा दे दिया।

यह मामला रायगढ़ जिले का है। जहां एक नवविवाहित को एक शादीशुदा व्यक्ति के बीच पहले तो फोन पर प्यार हो गया। दो-तीन महीने में उनका प्यार इतना परवान चढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और फिर दोनों घर से भाग गए। दोनों पहले तीन-चार दिन बाहर रहे, इसके बाद प्रेमी उसे अपने घर यह कहकर ले गया कि वह उसे पत्नी बनाकर रखेगा। घर पहुंचने पर पहली पत्नी दोनों को देखा 112 में फोन कर पुलिस को बुला लिया। जब पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पकड़ा तो नवविवाहिता ने प्रेमी पर सीधा आरोप लगा दिया कि युवक उसे बिना रजामंदी के ले गया और उसके साथ अनाचार भी किया है।

पुलिस के अनुसार कोसीर क्षेत्र की एक 19 वर्षीय नवविवाहित महिला का सारंगढ़ थाना क्षेत्र के नौरंगपुर निवासी धनबोध उर्फ धन्नु सारथी (35) से फोन के जरिए प्यार हो गया। दो-तीन माह तक दोनों फोन पर बात करते रहे और इसके बाद धनबोध महिला के गांव आकर उससे मिलने भी लगा। दिन-ब-दिन दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया और बीते 16 अक्टूबर को धनबोध बाइक लेकर महिला के गांव पहुंचा जहां से दोनों भाग गए। चार दिन तक आरोपी महिला को बरमकेला स्थित अपनी दीदी के घर में रखा। घर से पत्नी के लापता होने पर उसके पति ने कोसीर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कारई थी।

इधर नवविवाहिता का पति चार दिनों तक गांव-गांव रिश्तेदारों के यहां अपनी पत्नी को ढूंढता रहा और उसे पता चला कि उसकी पत्नी दूसरे के साथ भाग गई थी तो उसने उसे रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला को उसके माता-पिता अपने घर ले गए।