28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीमा मंडावी हत्याकांड में शामिल इन 20 नक्सली लीडर्स को तलाश रही NIA, इन पर है 1 करोड़ का इनाम

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की टीम दंतेवाड़ा के तत्कालीन भाजपा विधायक भीमा मंडावी (Bhima Mandavi massacre) की हत्या के मामले में 20 नक्सलियों की तलाश कर रही है। इसके लिए बकायदा नाम और करीब 1 करोड़ के इनाम सहित विज्ञापन जारी किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

रायपुर. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की टीम दंतेवाड़ा के तत्कालीन भाजपा विधायक भीमा मंडावी (Bhima Mandavi massacre) की हत्या के मामले में 20 नक्सलियों की तलाश कर रही है। इसके लिए बकायदा नाम और करीब 1 करोड़ के इनाम सहित विज्ञापन जारी किया गया है, इसमें 9 लोगों की तस्वीर तक जांच एजेंसी के पास नहीं है। उनके केवल नाम-पता और उम्र की जानकारी दी गई है। बता दें कि 9 अप्रैल 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान वापस दंतेवाड़ा लौटते समय तत्कालीन विधायक भीमा मंडावी समेत उनके सुरक्षाकर्मियों की हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें: राजद्रोह का केस दर्ज होने के बाद निलंबित एडीजी चकमा देकर फरार, तलाश में लगाई 10 टीमें

इनकी हो रही तलाश
एनआईए से जारी सूची में हिड़मा उर्फ हिड़मन्ना उर्फ माड़वी हिड़मा (47) इनाम 7 लाख, बड़ा देवा उर्फ बारसे सुक्का उर्फ साईनाथ(45) इनाम 5 लाख, सप्पो हुंगा उर्फ विनोद हेमला उर्फ एमला (55) इनाम 5 लाख, जयलाल मंडावी उर्फ गंगा (45) इनाम 5 लाख, जगदीश कुड़ाम उर्फ बुधरा (35) ईनाम 3 लाख, लिंगे मड़काम उर्फ मड़काम लिंगे उर्फ मड़कामी लिंगे (30) इनाम 2 लाख, मासा माड़वी उर्फ माड़वा मासा उर्फ बुधरा(32) ईनाम 1 लाख, माड़वी देवे(26) इनाम 50 हजार, माड़वी कोसा (22) इनाम 50 हजार, कुहाराम सुनीता उर्फ सुशीला ( 33) 50 हजार, उमेश हेमला उर्फ महेश कुमार कश्यप(33) 20 हजार, नम्बाला केशवा राव उर्फ गगन्ना (65) 10 लाख, कट्टम सुदर्शन उर्फ आनंद उर्फ मोहन (63) 10 लाख, मलोजुल्ला वेणुगोपाल उर्फ भूपति उर्फ सानू(58) 10 लाख, गिरी रेड्डी उर्फ श्याम उर्फ चैतु (57) 7 लाख, थिप्पारी तिरुपति उर्फ देवजी उर्फ संजीव(60) 7 लाख, गणेश उइके उर्फ पक्का हनुमंतु (59) 7 लाख, मिडिय़म सुरेश उर्फ मिडिय़म सुकाराम (25), 50 हजार, बारसे जोगा (31), 50 हजार, और माड़वी लिंगा(25) 50 हजार का इनामी नक्सली शामिल है।