14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cylinder Crisis: ओटीपी नहीं तो सिलेंडर नहीं, सर्वर डाउन से बढ़ी समस्या, उपभोक्ता परेशान

Cylinder Crisis: उपभोक्ता अब भी सिलेंडर और ओटीपी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द प्रभावी कदम उठाकर घरों में गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करे, ताकि घरेलू परेशानियों और व्यापारिक गतिविधियों पर असर न पड़े।

2 min read
Google source verification
Cylinder Crisis: ओटीपी नहीं तो सिलेंडर नहीं, सर्वर डाउन से बढ़ी समस्या, उपभोक्ता परेशान

घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग में ओटीपी की समस्या से बढ़ी परेशानी (Photo AI )

Cylinder Crisis: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण तेल और गैस संकट की आशंका के बीच राजिम शहर में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए लगातार फोन कर रहे हैं, घंटी बजती है, लेकिन ओटीपी नहीं मिल रहा। इससे घरों में खाना बनाने की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी शेषनारायण वर्मा ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से ओटीपी के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई संदेश नहीं आया।

इसी तरह ओमप्रकाश साहू और संतोष कुमार भी लगातार फोन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें क्रमश: 4 अप्रैल और 8 अप्रैल तक इंतजार करने का संदेश मिला। इससे परिवारों में चिंता और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। लोग मोबाइल मैसेज या ओटीपी के बिना सिलेंडर नहीं ले पा रहे हैं और घरों में खाना बनाने की समस्या गंभीर रूप ले रही है। राजिम शहर सहित आसपास के क्षेत्र के उपभोक्ता अब भी सिलेंडर और ओटीपी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द प्रभावी कदम उठाकर घरों में गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करे, ताकि घरेलू परेशानियों और व्यापारिक गतिविधियों पर असर न पड़े।

शहर में बढ़ती परेशानी और महिलाएं भी चिंतित

राजिम शहर धार्मिक और व्यापारिक क्षेत्र होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में मेहमान आते-जाते हैं। अब गैस सिलेंडर की समस्या के कारण परिवार और महिलाएं भी चिंतित हैं। शहर में कई लोग सिलेंडर लेकर घूमते हुए देखे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि ओटीपी सिस्टम बंद कर सीधे सिलेंडर उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि लोगों की घर में खाना बनाने की समस्या दूर हो।

सरकार का दावा और देशव्यापी स्थिति

केंद्र सरकार ने दावा किया है कि घरेलू गैस की आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। वहीं, प्रकाशित सूत्रों के अनुसार ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय तेल जहाजों को सुरक्षित निकालने की अनुमति दी, जबकि सऊदी अरब और इराक से तेल से भरे जहाज गुरुवार को भारत पहुंचे। इसके बावजूद देश में कमर्शियल गैस और घरेलू सिलेंडरों की कमी के कारण रेस्टोरेंट, ढाबे और होटल प्रभावित हो रहे हैं।