
मास्क नहीं लगाएंगे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करेंगे और भरेंगे 47 लाख रुपए का चालान
रायपुर. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से प्रदेश (Corona Virus in Chhattisgarh) में अब तक 1.20 लाख लोग संक्रमित हो चुके है, जिनमें से अकेले 35 हजार लोग रायपुर जिले से है। सवाल आखिर क्यों? रायपुर में 450 लोगों को इस वायरस ने निगल लिया, सवाल आखिर क्यों? संभव है कि आज से पहले आपके पास इन सवालों के सटीक जवाब नहीं रहे होंगे।
मगर, पत्रिका इन सवालों की गुत्थी सुलझाने जा रहा है। जी हां, हमारी आपकी लापरवाही संक्रमण के गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले फैलाव की वजह है। महामारी के इस दौर में 52,402 लोगों ने कोरोना महामारी अधिनियम का उल्लंघन किया। इन्होंने मास्क नहीं पहने थे, ये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे, व्यापारियों ने दुकानें बंद नहीं की थी और बड़ी संख्या में लोग थूकते पाए गए। इन लोगों पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए 47 लाख 92 हजार 587 रुपए की वसूली की।
इसके बावजूद हम नहीं सुधर रहे...। 52,402 वे लोग है जिन पर निगम के कार्रवाई दस्ते की नजर पड़ी। इससे कई गुना लोग नियमों का मखौल उड़ाते रहे और उड़ा रहे है। इन्हें देश, प्रदेश, शहर की छोड़ा, अपनी और अपनों तक की फ्रिक नहीं। न जाने इन नियमों तोड़ने वालों में कितने संक्रमित रहे होंगे। उन्होंने वायरस फैला होगा, और न जाने इनमें से कितने नियम का पालन न करते हुए संक्रमित हुए होंगे। खुद से सवाल करिए, कहीं आप भी इन 52,402 लोगों में तो नहीं थे। या आगे इस संख्या को बढ़ाने में योगदान देना चाहते हैं। नहीं तो आज से ही नियमों का पालन करने का प्रण करें।
कोरोना को हराना है तो मास्क पहनना ही होगा। स्वास्थ्य संचालक नीरज बंसोड़, पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर के टीबी एंड चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. आरके पंडा, कोरोना कोर कमेटी के सदस्य एवं प्रो. डॉ. कमलेश जैन, कोरोना डेथ ऑडिट कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सुभाष पांडेय समेत सभी डॉक्टर, अधिकारी कहते हैं कि वैक्सीन न आने तक मास्क ही वायरस से बचाव का पहला हथियार है। दूसरा, सोशल डिस्टेंसिंग, तीसरा, हाथ की सफाई साबुन या सैनिटाइजर से।
लॉकडाउन में बीच शहर खुली रहे दुकानें: लॉकडाउन पर सर्वाधिक कार्रवाई जोन 4 और जोन 5 द्वारा की गई। इन जोन के अंतर्गत मोतीबाग, सदरबाजार, जय स्तंभ चौक, गोलबाजार, बंजारी रोड, एमजी रोड प्रमुख रूप से आते हैं।
नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक बिना मास्क वालों पर सर्वाधिक कार्रवाई जोन 3,4,5, 7 और 9 में हुई। ये सभी मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र हैं। जोन 3 शंकर नगर क्षेत्र, जोन 4 मोतीबाग क्षेत्र, जोन 5 मुकुट नगर पुरानी बस्ती क्षेत्र, जोन 7 जय स्तंभ चौक क्षेत्र, जोन 9 अवंति विहार क्षेत्र। सर्वाधिक चालानी कार्रवाई जोन 3 और 4 में हुए। तकरीबन 8-8 हजार लोगों पर जुर्माना वसूला गया।
जोन 4 में सोशल डिस्टेंसिंग का नियम सर्वाधिक जोन 4 में टूटा, या कहें कि इस जोन द्वारा सर्वाधिक कार्रवाई की गई।
पुलक भट्टाचार्य, अपर आयुक्त, नगर निगम
कोरोना काल में अब तक वसूला गया जुर्माना
वसूली- 3138677 रुपए
वसूली-6,95,180 रुपए
वसूली-2,05,330 रुपए
Published on:
05 Oct 2020 08:13 am

