2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब रायपुर से इन बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ान, ठण्ड के लिए विमानन कंपनियों ने लिया ये फैसला

विमानन कंपनियों द्वारा शीतकालीन के लिए नई समय सारणी तय की जा रही है। बता दें की अब रायपुर एयरपोर्ट से इन बड़े शहरों के लिए सीधी यात्रा यात्रियों को मिल पायेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Abhinav Murthy

•

Updated: 6 Oct 2022, 2:48 PM IST

plane.jpg

कोरोना काल के 2 साल बाद फिर से यात्री गोवा-भुवनेश्वर और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में सीधी यात्रा कर सकेंगे। महारमारी के पहले रायपुर से भुवनेश्वर और लखनऊ के लिए उड़ानें भरी जाती थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। इस वर्ष लम्बे समय के बाद फिर से इन शहरों में सीधी यात्रा करने के लिए नए समय सारणी में फिर से शुरू करने की कवायद चल रही है। रायपुर एयरपोर्ट से अभी एयर इंडिया, इंडिगो एयरलाइंस और विस्तारा एयरलाइंस द्वारा उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 70 प्रतिशत क्षेत्रों के लिए उड़ाने इंडिगो एयरलाइंस की ही है। वर्तमान में रायपुर से इंदौर, भोपाल, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, चेन्न्ई, बेंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, प्रयागराज के लिए सीधी उड़ानें है, तो वहीं बहुत से क्षेत्रों के लिए कनेक्टिंग उड़ानें भी है। लेकिन इस प्रयत्न के बाद अब गोवा लखनऊ और भुवनेश्वर के लिए भी सीधे यात्रा की सुविधा होगी।

ठण्ड के लिए नए समय सारणी
रायपुर एयरपोर्ट में यात्रियों की आवाजाही फिलहाल ज्यादा बताया जा रहा है। वर्ष-2021 की तुलना में हवाई यात्रियों की आवाजाही में करीब छह लाख की बढ़ोतरी हुई है। नवरात्री के बाद से ठण्ड शुरू हो चुकी है और उसे देखते हुए ठंड की समय सारणी 28 अक्टूबर से लागू होने की आशंका है। नई उड़ानों की शुरुआत व समय की घोषणा अगले माह कर दी जाएगी। इसके बाद टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। बता दे कि ठंड के पहले ही दिन से दो नई उड़ाने भुवनेश्वर और लखनऊ के लिए शुरू होने वाली है। अगले महीने से रायपुर से गोवा और जयपुर के लिए भी उड़ान शुरू हो सकती है। रायपुर से जयपुर उड़ान की मांग काफी समय से की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़