8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी… अब रेलवे की तरह होगी एयरपोर्ट में पार्किंग, किराया होगा कम

CG Airport Parking : राजधानी के रेलवे स्टेशन में शुक्रवार से एयरपोर्ट की तर्ज पर पिक एंड ड्राॅप की सुविधा शुरू की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 1 Mar 2024, 11:13 AM IST

airport.jpg

CG Airport Parking : राजधानी के रेलवे स्टेशन में शुक्रवार से एयरपोर्ट की तर्ज पर पिक एंड ड्राॅप की सुविधा शुरू की जा रही है। यात्रियों को स्टेशन पर कार के लिए 7 मिनट, दोपहिया और साइकिल के लिए 5 मिनट तक नि:शुल्क पार्किंग की सुविधा मिलेगी। नया सिस्टम लागू करने के लिए पार्किंग का ठेका लेने वाली एजेंसी ने चारों गेट पर बूम बैरियर लगा दिया है। ताकि गाडि़यों को रोका जा सके। स्टेशन पर अब यात्री गेट नंबर-2 से इंट्री करेंगे और गेट नंबर एक से बाहर निकलेंगे। निर्धारित समय से ज्यादा देर तक गाड़ी स्टेशन परिसर में रुकती है तो कार का 20 और मोटर साइकिल का 10 रुपए पार्किंग शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें : Big Breaking : उरला के में हुई लाखों की चोरी, CCTV फुटेज लेकर थाने पहुंचा मालिक, देंखें VIDEO

नो-पार्किंग में वाहन तो देना होगा जुर्माना

Airport Parking : रेलवे ने स्टेशन के मुख्य गेट की ओर पार्किंग के लिए 6 करोड़ का टेंडर दिया गया है। बता दें कि रायपुर स्टेशन में रोज तकरीबन 400 कार और 1000 से ज्यादा मोटरसाइकिल की पार्किंग होती है। रेल अधिकारियों का कहना है कि बेतरतीब पार्किंग से आने-जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसकी वजह से अब स्टेशन परिसर के नो पार्किंग एरिया में चार पहिया खड़ी की गई तो 100 और दो पहिया के खड़ी करने पर 50 रुपए अतिरिक्त शुल्क वसूल लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : बड़ा खुलासा : पूर्व मंत्री की पत्नी ने 4 लाख रुपए और 25 हजार रुपए स्टाम्प ड्यूटी लेकर दे दी जमीन, हाईकोर्ट ने दिया भवन की सील खोलने का आदेश

लगाए गए हैं सीसीटीवी

CG Airport Parking : सभी गाड़ियों पर नजर रखने प्रत्येक बूम बैरियर पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वाहन चालकों को कंप्यूटरीकृत पार्किंग पर्ची देनी होगी, जिसमें प्रवेश करने का समय होगा। बूम बैरियर के दोनों ओर रेलवे हेल्पलाइन 139 और रेट लिस्ट बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस आदि से संबंधित गाड़ियों को पार्किंग शुल्क में छूट दी गई है।