
नगर निगम के इस नए सिस्टम से अब घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स, जानें कैसे
रायपुर. Property Tax Online Raipur: नगर निगम के सभी जोनों में राजस्व विभाग की टीम ने पॉस (पीओएस) मशीनों से राजस्व वसूली शुरू कर दिया है। अमले की तरफ से 2 से 3 दिनों में घर-घर जाकर डिमांड बिल बांटने की भी तैयारी की जा रही है। डिमांड बिल के साथ लोगों को यूनिक आईडी भी दी जाएगी। यूनिक आईडी से लोग घर बैठे ऑनलाइन सम्पत्तिकर (Property Tax) का भुगतान कर सकेंगे। सोमवार से सम्पत्तिकर के सिस्टम को शत-प्रतिशत ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
यूनिक आईडी से मकान कितने एरिया में बनाया गया है, कितने कमरे हैं, मकान कच्चा है या पक्का और वर्तमान के साथ बीते वर्ष के टैक्स का पूरा ब्यौरा मिल जाएगा। विगत करीब 6 माह पहले एमआईसी की बैठक में घरों को यूनिक आईडी नंबर देने प्रस्ताव पास किया गया था। शहर में तीन लाख से ज्यादा घर हैं, जिनमें से करीब 50 हजार मकानों के मालिक टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं।
महापौर ने उलपब्ध कराई थी मशीन
9 दिसंबर 2021 को महापौर एजाज ढेबर ने 81 पॉस (पीओएस) मशीनें राजस्व अमले को उपलब्ध कराया था। पॉस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीनों से हर तरह के पेमेंट मोड जैसे नकद, चेक, क्यूआर, डेबिटव क्रेडिट कार्ड समेत सभी तरह के यूपीआई से भुगतान किया जा सकता है। पॉस मशीनों से मौके पर ही रसीद की प्रिंट कॉपी के साथ-साथ एसएमएस और ईमेल के माध्यम से डिजिटल रसीद दिया जा रहा है।
2016-17 में हुआ सर्वे
अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम एरिया की प्रत्येक प्रॉपर्टी की 2016-17 में जीआईएस सर्वे कराया गया था। प्रापर्टी मालिक का नाम, आधार व मोबाइल नंबर, प्रापर्टी में कितने फ्लोर हैं, वह रिहायशी, व्यावसायिक व इंडस्ट्रियल में किस कैटेगरी में हैं आदि की जानकारी के साथ पूरी डिटेल सॉफ्टवेयर में अपलोड किया गया है।
नगर निगम वित्त विभाग के अपर आयुक्त अरविंद शर्मा ने कहा, यूनिक आईडी से संपत्तिकर वसूली में आसानी होगी, क्योंकि निगम के पास प्रत्येक घर का फूल-प्रूफ रेकॉर्ड ऑनलाइन रहेगा। लोग भी ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकेंगे। पॉस मशीनों से राजस्व वसूली शुरू कर दी गई है।
Published on:
09 Jan 2022 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
