
Omicron corona New Variants: रायपुर। कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रॉन का अभी देश में एक भी केस रिपोर्ट नहीं हुआ है, मगर भारत सरकार से लेकर छत्तीसगढ़ सरकार हर स्तर पर इससे निपटने के लिए तैयारियों में जुट गई है। मंगलवार को केंद्र से 166 यात्रियों की सूची छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई, जो 27, 28 और 29 नवंबर को विदेश की यात्रा कर देश के 4 अलग-अलग एयरपोर्ट पर लैंड हुए थे।
यह सूची सभी जिला कलेक्टरों और सीएमएचओ को भेज दी गई है। इस सूची में रायपुर के 76 लोगों के नाम है। सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल का कहना है कि सभी से संपर्क हो चुका है, किसी में कोई लक्षण नहीं है। उधर, बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ओमिक्रॉन को लेकर तमाम तैयारियों पर समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पहले सिंहदेव ने कहा कि हम बस प्रोटोकॉल का पालन कर ही नए वैरिएंट से बच सकते हैं।
एक्शन मोड में सरकार
- मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बैठक में निर्देश दिया कि एयरपोर्ट पर यात्रियों से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट ली जाए। साथ ही इनसे एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरवाएं, जिसमें यह उल्लेख हो कि ये किन-किन देशों की यात्रा कर लौटे हैं।
- प्रदेश सरकार ने रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित कर दी है।
- इन एयरपोर्ट पर जांच में जो भी व्यक्ति संक्रमित पाया जाएगा, उसके सैंपल जीनोम सिक्वैंसिंग के लिए भुवनेश्वर लैब भेजने के निर्देश हैं, ताकि वैरिएंट की पहचान हो सके।
केंद्र से सूची प्राप्त हुई है, जो जिला कलेक्टरों को भेज दी गई है। अगर, इनके सैंपल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नहीं हुए होंगे, तो सैंपल करवाएंगे।
- डॉ. सुभाष मिश्रा, संचालक, महामारी नियंत्रण कार्यक्रम
Published on:
01 Dec 2021 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
