CG Police Bharti : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में आरक्षकों के 5967 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जनवरी 2024 से शुरू होगी। इसके लिए पीएचक्यू ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी 15 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। (chhattisgarh police bharti) इसमें कांस्टेबल (बैंड, श्वान दल), सहायक प्लाटून कमांडर (नर्सिंग), प्रधान आरक्षक (नर्सिंग), मेल/फीमेल नर्स, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग अटेंडेंट, कंपाउंडर, ड्रेसर के पद शामिल हैं।