Covid 19 Alert : प्रदेश में कोरोना के तीन मरीज मिले हैं, इनमें रायपुर,बिलासपुर व कांकेर के 1-1 मरीज हैं। तीनों मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए एम्स भेजे जाएंगे। इससे पता चलेगा कि ये नए कोरोना वेरिएंट जेएन-1 के हैं या नहीं। (corona alert) विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ये वेरिएंट खतरनाक तो नहीं है, लेकिन अलर्ट रहने की बहुत जरूरत है। लोग भीड़ वाले इलाकों में मास्क जरूर लगाएं।