Naxal Terror : एक अन्य घटना में आवापल्ली से रायपुर के लिए निकली रॉयल बस में करीब साढ़े 6 बजे दुगाईगुड़ा गांव के पास यात्रियों को बस से उतार कर आग लगा दिया। वहीं सोमनपल्ली में नक्सलियों ने बीएसएनएल के मोबाइल टावर की बैटरी में आग लगा दिया। (cg naxal attack) इसके अलावा बीजापुर,सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों के अंदरूनी इलाकों में नक्सलियों बंद के समर्थन में जगह जगह पर्चे चिपकाए हैं । नक्सलियों ने शुक्रवार 22 दिसंबर कों बंद का आह्वान किया हैं।