ओपन स्कूल के लिए फार्म भरने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिक, ट्रांसजेंडर्स को पंजीयन शुल्क में 25 प्रतिशत छूट प्रदान की जाती है। वहीं, दिव्यांग परीक्षार्थियों को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट प्रदान की जाती है। ओपन स्कूल को माशिमं, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, भारतीय विवि संघ व मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल व अन्य बोर्ड से मान्यता व समकक्षता प्राप्त है।