28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पपीता

सेहत को होते हैं ये नुकसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Lalit Sahu

•

Updated: 22 Feb 2022, 7:16 PM IST

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पपीता

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पपीता

बात जब एक हेल्दी डाइट चाट की आती है तो एक्सपट्र्स पपीते का नाम सबसे पहले शामिल करते हैं। पपीता एक लो कैलरी फ्रूट है। जो आपकी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। पपीता में फाइबर, विटामिंस जैसे कई पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो पाचन से लेकर वजन बढऩा, डायबिटीज, कैंसर जैसे रोगों को दूर करने तक में मदद कर सकते हैं। पपीता खाने से मिलने वाले इतने फायदों के बावजूद क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को पपीते का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। पपीता खाने से इन लोगों को फायदा की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को पपीता खाने से नुकसान पहुंच सकता है।

प्रेग्नेंट महिलाएं
पपीते में मौजूद लेटक्स गर्भाशय के संकुचन को ट्रिगर कर सकता है। ऐसे में प्रसव जल्दी होने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा पपीते में मौजूद पपैन की वजह से हमारा शरीर प्रोस्टाग्लैंडीन समझने की गलती करता है। इससे भ्रूण की झिल्ली पर बुरा असर पड़ सकता है। यही वजह है कि गर्भावस्था में पपीता खाने से परहेज करना चाहिए।

किडनी में पथरी
अगर आपको किडनी में पथरी की शिकायत है, तो पपीते का अधिक सेवन करने से बचें। दरअसल, अधिक मात्रा में पपीते के सेवन से कैल्शियम ऑक्सलेट उत्पन्न हो सकता, जिससे किडनी की पथरी बढ़ सकती है। जिसके बाद यूरिन के जरिए पथरी निकलना मुश्किल हो सकता है।

एलर्जी की शिकायत
पपीते में मौजूद चिटिनेज नामत एंजाइम होता है, जो लेटेक्स पर क्रॉस रिएक्शन कर सकता है। इसके कारण आपको सांस लेने में परेशानी, छींक और खांसी आना, आंखों में पानी आने जैसी समस्या हो सकती है।

पीलिया और अस्थमा
अगर आप पीलिया और अस्थमा के मरीज हैं, तो आपको पपीता खाने से नुकसान हो सकता है। एक्सपट्र्स के अनुसार, पपीते में मौजूद पपाइन और बीटा कैरोटीन इन दोनों बीमारियों के लिए नुकसानदायक हैं।

बीपी के मरीज
एक्सपर्ट के अनुसार हृदय रोगों के मरीजों के लिए भी पपीते का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। पपीते के अधिक सेवन से हार्ट बीट स्लो हो सकती है। बीपी के रोगी इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।