31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हड़ताल के बहाने फैमली टूर पर पटवारी, कोई शिमला, मनाली तो कोई उत्तराखंड में कर रहा सैर

Raipur news: अधिकांश पटवारी हड़ताल के बहाने फैमली टूर में शिमला, मनाली और उत्तराखंड घूम रहे हैं। हद तो तब हो गई जब कुछ पटवारियों ने अपने व्हाट्सऐप और फेसबुक स्टेटस में फोटो अपडेट कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 23 May 2023, 1:47 PM IST

Patwari family tour pretext strike, some in Shimla, Manali or Uttarakhand

हड़ताल के बहाने फैमली टूव्हाट्सऐप और फेसबुक स्टेटस में फोटो अपडेट र पर पटवारी, कोई शिमला, मनाली तो कोई उत्तराखंड में कर रहा सैर

Chhattisgarh news: राजधानी समेत प्रदेशभर के पटवारी बीते आठ दिन से काम बंद कर हड़ताल पर हैं। इस दौरान पटवारी धरना स्थल नहीं पहुंच रहे हैं। कई जिलों के धरना स्थल में संख्या गिनी-चुनी दिख रही है। पत्रिका पड़ताल में खुलासा हुआ है कि अधिकांश पटवारी हड़ताल के बहाने फैमली टूर में शिमला, मनाली और उत्तराखंड घूम रहे हैं। हद तो तब हो गई जब कुछ पटवारियों ने अपने व्हाट्सऐप और फेसबुक स्टेटस में फोटो अपडेट कर दी है।

अब ऐसे पटवारियों पर संघ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले हड़ताल में सहयोग नहीं करने वाले 6 पटवारियों को संघ से बाहर किया जा चुका है।

यह भी पढ़े: पति कहता था भूत बच्चा पैदा हुआ है... गुस्से में मां ने पहले 5 दिन के दुधमुंहे को पेड़ पर लटकाया फिर खुद भी झूल गई फांसी पर

भू-माफियाओं का काम करने चला रहे आईडी

हड़ताल के बावजूद प्रदेशभर के 66 पटवारियों ने अपनी आईडी लॉग-इन की है। आम जनता के काम से पटवारियों को ज्यादा लेना देना नहीं है। सिर्फ भू-माफियाओं का ऑनलाइन रिकॉर्ड दुरूस्त करने के लिए पटवारी अपनी आईडी का उपयोग कर रहे हैं। रायपुर जिले के ही 12 पटवारियों ने हड़ताल की अवधि में लॉगइन किया है।

यह भी पढ़े: कलयुगी मां ने अपने बेटे की हंसिया मारकर की हत्या, इस वजह से थी परेशान

संघ का डर : स्टेटस से हटाया फोटो-वीडियो

पटवारियों के प्रदेश के बाहर टूर में जाने की सूचना जैसे ही छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के व्हाट्सऐप ग्रुप में वायरल हुई तो सभी ने अपना स्टेटस हटा दिया। अब प्रशासन भी हड़ताल में गए पटवारियों की आईडी ब्लॉक करने की तैयारी कर रहा है।

कौन करेगा सीमांकन-बटांकन

बीते दो जनचौपाल से जिले में सीमांकन, बटांकन और नामांतरण के 37 से ज्यादा प्रकरण आए हैं। हर जन चौपाल में कलेक्टर एसडीएम को आवेदन मार्क करके प्रकरण जल्द से जल्द निराकृत करने का निर्देश दे रहे हैं। जबकि पटवारियों की हड़ताल की वजह से राजस्व संबंधी 80 फीसदी काम अटके हुए हैं।

यह भी पढ़े: युवक की बेरहमी से की हत्या, इस हाल में मिला शव, पुलिस कर रही जांच-पड़ताल

जनता की परेशानी से कोई लेना देना नहीं

प्रशासन की ओर से इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी बीच आम जनता अपने छोटे-छोटे कार्य करवाने के लिए तहसील सहित पटवारी कार्यालयों के चक्कर काट रही है, लेकिन पटवारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।

पटवारी संघ हड़ताल पर गया है यह उचित नहीं है। इससे पहले भुईंया पोर्टल का बहना बनाकर हड़ताल किया गया था। यही स्थिति रही तो सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

-एनएन एक्का, सचिव, राजस्व विभाग छग

यह भी पढ़े: बैंक में 2 हजार के 10 नोट ही एक बार में होंगे एक्सचेंज, आधार कार्ड लाना जरूरी, जानिए और क्या है नियम