31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति कहता था भूत बच्चा पैदा हुआ है… गुस्से में मां ने पहले 5 दिन के दुधमुंहे को पेड़ पर लटकाया फिर खुद भी झूल गई फांसी पर

Jashpur news: जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम घुघरी से दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। सोमवार को गांव में एक पेड़ पर मां और दुधमुंहे बच्चे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 23 May 2023, 1:32 PM IST

bagicha_thana_2.jpg

File photo

Chhattisgarh news: जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम घुघरी से दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। सोमवार को गांव में एक पेड़ पर मां और दुधमुंहे बच्चे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। आशंका है कि मां ने पहले 5 दिन के दुधमुंहे बच्चे को फांसी पर लटका दिया और फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूल गई।

यह भी पढ़े: बैंक में 2 हजार के 10 नोट ही एक बार में होंगे एक्सचेंज, आधार कार्ड लाना जरूरी, जानिए और क्या है नियम

इस घटना की जानकारी मिलने पर बगीचा पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के शव को बरामद किया। पुलिस को अभी तक इस मामले में मौत की (Jashpur crime news) वजह का पता नहीं चला है। दोनों का शव घर से दूर जंगल के पास पेड़ से लटका मिला है। मां का पेड़ के ऊपर और दुधमुंहे बच्चे का पेड़ के निचले हिस्से में शव लटका मिला है।

यह भी पढ़े: कलयुगी मां ने अपने बेटे की हंसिया मारकर की हत्या, इस वजह से थी परेशान

पति ने महिला व बच्चे को घर से निकाल दिया था

आसपास के लोगों के मुताबिक बच्ची का जन्म गर्भ के सातवें महीने में ही हो गया था। प्री-मेच्योर होने की वजह से महिला का पति उसे भूत (Jashpur crime) का बच्चा कहता था। यही नहीं पति ने नवजात के साथ मां को भी घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद महिला ने ये आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि पुलिस ने पूछताछ किया तो महिला के पति ने बताया है कि उसकी पत्नी की मानसिक रूप से कमजोर थी।

यह भी पढ़े: युवक की बेरहमी से की हत्या, इस हाल में मिला शव, पुलिस कर रही जांच-पड़ताल