
कलयुगी मां ने अपने बेटे की हंसिया मारकर की हत्या, इस वजह से थी परेशान
Dhamtari news: जिले में एक कलयुगी मां ने परेशान होकर अपने ही बेटे की हत्या कर दी। बीते 15 मई को बाजार पारा गंगरेल के निवासी गणेश पटेल (40) पिता संतराम की संदेहास्पद की मौत हो गई थी। इस मामले का खुलासा सोमवार को हुई। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस ने बताया कि मृतक के पेट में गहरे चोट का निशान था। पास में ही चाकू और हंसिया भी पड़ा था। दरवाजा, खिड़की आदि में खून का भी निशान था। पुलिस ने मौका मुआवजा करने के बाद से ही हत्या मानकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी। इस अंधे कत्ल को सुलझाने के लिए पुलिस अनेक लोगों से पूछताछ की।
पुलिस ने कड़ाई से की पूछताछ
पुलिस ने गांव में मुखबिरों का जाल भी बिछाया गया। गांव में पड़ोसियों से जब पुलिस ने पूछताछ की, तब पता चला कि मृतक गणेश पटेल की (cg crime news)पत्नी और सास फुलेश्वरी बाई के बीच आए दिन झगड़ा होता था। मृतक गणेश के मां से भी पूछताछ की गई, जिसमें इस मामले में उसकी संलिप्ता नजर आई। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिस पर महिला फुलेश्वरी बाई ने सारी सच्चाई बता दी।
मृतक की मानसिक स्थिति बचपन से ठीक नहीं
आरोपी मां ने बताया कि उसके बेटे गणेश पटेल की मानसिक स्थिति बचपन से ठीक नहीं थी। उसका इलाज मनोरोग चिकित्सा माना तूता (crime news) से चल रहा था, जिसका खर्च उसे ही उठाना पड़ रहा था। इसके अलाव रोज-रोज बहु के साथ झगड़ा लड़ाई होता था, जिससे वे तंग आ गई थी। इससे फुलेश्वरी बाई बहुत परेशान रहती थी। बताया गया है कि करीब एक सप्ताह उसके बेटे गणेश ने बोला कि उसके पास घर नहीं है एवं पैसा भी नहीं है। वह अपनी बीवी के साथ पुराने घर में आकर रहना चाह रहा था, लेकिन मां अपने बहू को रखना नहीं चाहती थी। इसके कारण बेटे का भी मां के साथ विवाद हुआ था।
वारदात को ऐसे दिया अंजाम
गणेश के बार-बार झगडे़ से परेशान होकर कलयुगी मां ने बेटे को ही रास्ते से हटाने की सोच ली। इस बीच 14 मई को उसकी बहू शादी में अपने (crime news) मायके बरदेभाठा कांकेर चली गई। इसके बाद बेटे को अकेला पाकर मां ने अगली सुबह 3 बजे किचन में रखें हसिया से गणेश के पेट में वार कर हत्या कर की। बहू के मायके जाने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
Updated on:
23 May 2023, 12:09 PM IST
Published on:
23 May 2023, 12:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.