31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक की बेरहमी से की हत्या, इस हाल में मिला शव, पुलिस कर रही जांच-पड़ताल

Raipur news: गोंदवारा के बिजली ऑफिस के पास मैदान में सोमवार सुबह लोगों ने करीब 30-35 वर्षीय युवक का क्षतविक्षत शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 23 May 2023, 10:56 AM IST

file photo

Chhattisgarh news: रायपुर के खमतराई इलाके में देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। युवक के हाथ में गोदना से उसकी शिनाख्त गणेश साहू के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक गोंदवारा के बिजली ऑफिस के पास मैदान में सोमवार सुबह लोगों ने करीब 30-35 वर्षीय युवक का क्षतविक्षत शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। इससे (raipur crime news) उसका चेहरा और सिर बिगड़ गया है। आसपास खून फैला हुआ था। मृतक केवल अंडरवियर और शर्ट में था। पैंट, चप्पल और मोबाइल मौके पर नहीं मिला है।

यह भी पढ़े: Weather Alert : आंधी-तूफान ने मचाया कहर, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल एक बड़ा मैदान है। यहां देर रात तक शराब पीने व अन्य नशा करने वाले मंडराते रहते हैं। पुलिस ने देर शाम दो संदेहियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: चोर ने कहीं और नहीं अपने भाई के घर डाला डाका, जब पुलिस ने किया खुलासा तो...

दो संदेहियों से पूछताछ

मृतक की शिनाख्त उसके एक हाथ में हिंदी व अंग्रेजी में लिखे गणेश नाम से हुई। शुरुआत मेें उसकी पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन पुलिस ने आसपास के(raipur crime) इलाकों में मुनादी करवाई। इससे पहचान गणेश साहू के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आखिरी बार उसके साथ दिखे दो युवकों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: महिलाओं और बच्चों के अश्लील वीडियो-फोटो फेसबुक में करता था अपलोड, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा