मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़ में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला
रायपुर.
भाजपा की परिवर्तन यात्रा गुरुवार को दुर्ग पहुंची। इसके बाद परिवर्तन यात्रा उतई होते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन पहुंची, जहां सर्किट हाउस मैदान में सभा हुई। जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। पाटन की सभा में भाजपा नेता और पद्मश्री अनुज शर्मा ने कांग्रेस पर गीत कविता के माध्यम से निशाना साधा। भाजपा की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पाटन से भाजपा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, भाजपा नेता अनुज शर्मा मंच पर मौजूद रहे। वहीं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के उतई में आयोजित सभा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विजय बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व मंत्री रमशीला साहू शामिल हुए और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।
सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने पाटन में हुई सभा में कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जनता का आशीर्वाद भाजपा के परिवर्तन यात्रा के साथ हैं। जनता ने मन बना लिया हैं कांग्रेस को बदलने का भाजपा को आशिर्वाद देने का। उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को ठगने के लिए अलावा कुछ नहीं है। ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसे भूपेश ने ठगा। आज हर वर्ग कांग्रेस सरकार से परेशान है। कांग्रेस को अब घर बिठाने का मन प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। पाटन विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भी भूपेश को इस चुनाव में घर पर बिठाएगी।