
Petrol Diesel Price
रायपुर। हर दिन समीक्षा के बाद पेट्रोल डीजल (Petrol price in chhattisgarh) के दाम सुबह 6 बजे जारी होते हैं। सरकारी तेल कंपनियां हर दिन कच्चे तेल के दामों के आधार पर पेट्रोल-डीजल के नई कीमत जारी करते हैं। (Petrol diesel Latest price) इस बीच आपको यह जानकर खुशी होगी कि देश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर में कच्चे के दामों में भारी गिरावट आई है। लेकिन इसका (Petrol price in raipur) फायदा आम लोगों को अभी तक नहीं मिला है।
बता दें कि बीते एक महीने से कच्चे तेल के दामों में गिरावट का दौर जारी है। हालांकि कभी-कभी दाम में बढ़ोतरी होती है। लेकिन लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के दाम से लोगों को राहत नहीं मिली है। इस बीच रविवार को लोगों को ये उम्मीद थी कि पेट्रोल डीजल के दाम कम हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज भी दाम स्थिर बने हुए हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में आज, 11 दिसंबर 2022 को भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही स्थिर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 106.31 रुपये और डीजल का दाम 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
रायपुर में कीमत में किसी तरह के बदलाव नहीं हुए हैं
इधर छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी किसी तरह के बदलाव नहीं हुए हैं। रायपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102 रुपए 45 पैसे है। जबकि (Petrol Diesel Price Today ) डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। प्रति लीटर 95.44 रुपए में बिक रहा है। दुर्ग, बिलासपुर, जगलपुर, अंबिकापुर में भी दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि क्रूड आयल की कीमतों में कमी आने से दाम कम होने के आसार बढ़ गए हैं।
मध्य प्रदेश में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये लीटर और डीजल 93.93 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल 108.95 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.21 रुपये लीटर बिक रहा है। इसके अलावा ग्वालियर में पेट्रोल का रेट 108.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
समीक्षा के बाद तय होती है रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं। हालांकि, लंबे समय से देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित हैं।
Updated on:
11 Dec 2022 10:32 am
Published on:
11 Dec 2022 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
