29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोटो स्टोरीः आम से लेकर खास तक रंगे तीजा-पोरा के रंग में

रायपुर. छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्व पोरा धूमधाम से मनाया गया। सुबह बैलों की पूजा कर उन्हें भोग लगाया गया। पोरा को लेकर बच्चों में उत्साह देखा गया। वे पूजा के बाद बैलों को लेकर घूमने निकले।

2 min read
Google source verification
Pora

रायपुर. छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्व पोरा धूमधाम से मनाया गया। सुबह बैलों की पूजा कर उन्हें भोग लगाया गया। पोरा को लेकर बच्चों में उत्साह देखा गया। वे पूजा के बाद बैलों को लेकर घूमने निकले। हालांकि बारिश ने बच्चों के खेल में खलल भी डाला। रामसागर पारा में बैल दौड़ का आयोजन भी किया गया। इसमें विधायक विकास उपाध्याय ने भी भाग लिया। दूसरी ओर मुख्यमंत्री निवास में भी गुरुवार को तीजा पोरा तिहार धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निमंत्रण पर पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं त्योहार मनाने मुख्यमंत्री निवास पहुंचीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास को पारंपरिक छत्तीसगढ़िया अंदाज में सजाया गया था। इस अवसर पर महिलाओं-बहनों के लिए मुख्यमंत्री निवास में मायके की तरह करु भात खिलाने से लेकर साज-श्रृंगार और विदाई तक सारी रस्में निभाई गईं। मेहंदी, आलता से श्रृंगार की व्यवस्था के साथ पूजा के लिए भगवान महादेव का आकर्षक मंदिर तैयार किया गया। मुख्यमंत्री सहित वहां मौजूद महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। करु भात के लिए करेला चने की सब्जी, कढ़ी के साथ ठेठरी, खुरमी, बड़ा, सोहारी और अन्य छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पोरा त्योहार मनाया, इसकी तस्वीरे उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए राजनीतिक संदेश भी लिखा।

Pora

Pora

Pora

Pora