
12वीं बोर्ड पेपर लीक कांड में व्यायाम शिक्षक गिरफ्तार (Photo AI)
12th board paper leak: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि बेमेतरा जिले के हायर सेकंडरी स्कूल बोरतरा में पदस्थ व्यायाम शिक्षक जवाहर लाल कुर्रे ही पूरे नेटवर्क का मुख्य सूत्रधार था। मामले में शिक्षक जवाहर लाल कुर्रे (40) और विकास सेन (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी शिक्षक ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस जांच के अनुसार आरोपी शिक्षक ने ने विकास सेन और वेणु जंघेल को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। इसके बाद वेणु जंघेल ने छात्रों से संपर्क कर प्रति छात्र 3-3 हजार रुपए लेकर प्रश्नपत्र ऑनलाइन भेजा।
इस पूरे नेटवर्क का खुलासा रायपुर जोन-मध्य पुलिस और सिटी कोतवाली की तकनीकी जांच से हुआ। 14 मार्च को प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाट्सऐप चैट, मोबाइल डेटा और बैंक ट्रांजेक्शन खंगाले। जांच के दौरान पुलिस रायपुर के गुढिय़ारी निवासी वेणु जंघेल तक पहुंची, जिसकी निशानदेही पर बेमेतरा में सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
पुलिस ने बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच में इस अवैध लेनदेन की पुष्टि की है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर. चतुर्वेदी ने कहा है कि विभाग को अधिकृत सूचना मिलते ही आरोपी शिक्षक पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
10 घंटे पहले टेलीग्राम में लीक हुआ था प्रश्न पत्र
13 मार्च की रात टेलीग्राम पर 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर लीक होने का मैसेज आया था। मैसेज के साथ एक इमेज अटैच थी। आगे लिखा था 12th बोर्ड हिंदी पेपर, दो इमोजी और अगली लाइन…सीजी बोर्ड 2026 रियल क्वेश्चन पेपर।
ग्रुप के सभी मेंबर्स ने बिना देरी किए सबसे पहले ये इमेज मोबाइल पर सेव कर ली। इसके बाद ये इमेज वाला मैसेज 15 मिनट में 15,000 से अधिक स्टूडेंट के मोबाइल पर पहुंच गया। इमेज के दो पन्नों पर 15 सवाल थे।
पहले पेज के कॉर्नर पर लिखा था B। सभी 15 सवाल हाथ से लिखे गए थे, लेकिन लिखाई का पैटर्न बिल्कुल असली क्वेश्वचन पेपर की तरह था। 14 मार्च को हिंदी का पेपर था, उसके ठीक 10 घंटे पहले सोशल मीडिया में लीक हुआ था।
Updated on:
22 May 2026 03:35 pm
Published on:
22 May 2026 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
