22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: रायपुर में सराफा कारोबारी के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक साल पहले पत्नी ने भी दी थी जान

Raipur News: आत्महत्या ने परिवार के पुराने जख्म फिर ताजा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पत्नी और बेटे को खोने के बाद वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे।

2 min read
Google source verification
Raipur News

फांसी लगाकर आत्महत्या Demo pic (photo patrika

Raipur News: रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में सराफा कारोबारी प्रवाल सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जांच में पुलिस इस घटना को पारिवारिक सदमे और लंबे समय से चल रहे मानसिक तनाव से जोड़कर देख रही है। बताया जा रहा है कि पिछले साल उनकी पत्नी सोना सोनी ने भी आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उनके 12 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में था।

Raipur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर कई सवाल भी उठे

जानकारी के अनुसार, प्रवाल सोनी की पुरानी बस्ती क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप है। करीब 18 साल पहले उनका विवाह तखतपुर निवासी सोना सोनी से हुआ था। दंपति के दो बेटे थे। पिछले साल छोटे बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। उस समय शुरुआती तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई थी, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर कई सवाल भी उठे थे।

सुसाइड नोट बरामद

घटना के एक साल बाद अब प्रवाल सोनी की आत्महत्या ने परिवार के पुराने जख्म फिर ताजा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पत्नी और बेटे को खोने के बाद वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि गहरे दुख और अकेलेपन के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। वहीं घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

पत्नी ने भी की थी आत्महत्या

बेटे की मौत के कुछ दिन बाद ही पत्नी सोना सोनी का शव घर के ऊपरी हिस्से में बने स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला था। उस दौरान मृतका के मायके पक्ष ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने और कुछ संदिग्ध लोगों के संपर्क में रहने के आरोप लगाए थे। यहां तक कि तंत्र-मंत्र से जुड़ी आशंकाएं भी जताई गई थीं। हालांकि पुलिस जांच आत्महत्या की दिशा में आगे बढ़ी थी। मामले में पुलिस को एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें सोना सोनी ने लिखा था, “मैं छोटू के पास जा रही हूं…”। साथ ही बड़े बेटे के लिए लिखा था कि वह अपने मामा के पास रहे। पुलिस ने उस समय सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच कराने की बात कही थी।