3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी बोले- छत्तीसगढ़ के मेरे परिवारजनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन

रायगढ़ में 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 6350 करोड़ की कई रेल क्षेत्र परियोजनाएं करेंगे देश को समर्पित नौ जिलों में 'क्रिटिकल केयर ब्लॉक' की रखेंगे आधारशिला एक लाख सिकलसेल परामर्श कार्डों का करेंगे वितरण

less than 1 minute read
Google source verification
पीएम मोदी बोले- छत्तीसगढ़ के मेरे परिवारजनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन

पीएम मोदी बोले- छत्तीसगढ़ के मेरे परिवारजनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन

PM Modi Chhattisgarh Visit : रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर करीब 3 बजे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि 'मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मेरे परिवारजनों के लिए कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों ही राज्यों के चौतरफा विकास के लिए केंद्र सरकार निरंतर प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। इसी कड़ी में कल कई बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का सौभाग्य मिलेगा। इससे यहां रहने वाले लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के नए-नए द्वार खुलेंगे।'

रामवृक्ष बेनीपुरी की कविता 'गेहूं और गुलाब' की रायपुर में रंगमंचीय प्रस्तुति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशभर में सम्पर्क में सुधार से रायगढ़ में सार्वजनिक कार्यक्रम में लगभग 6350 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण रेल क्षेत्र परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने को प्रोत्साहन मिलेगा। इन परियोजनाओं में छत्तीसगढ़ पूर्व रेल परियोजना चरण-1, चांपा से जमगा के बीच तीसरी रेल लाइन, पेंड्रा रोड से अनूपपुर के बीच तीसरी रेल लाइन और तलाईपल्ली कोयला खदान को एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन (एसटीपीएस) से जोडऩे वाली एमजीआर (मेरी-गो-राउंड) प्रणाली शामिल है। रेल परियोजनाएं क्षेत्र में यात्रियों की आवाजाही के साथ माल ढुलाई को सुविधाजनक बनाकर सामाजिक-आर्थिक विकास को गति प्रदान करेंगी।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]महादेवी वर्मा की कविता 'नीर भरी दुख की बदली' की भावपूर्ण प्रस्तुति को मिली सराहना
छत्तीसगढ़ पूर्व रेल परियोजना चरण-1 को महत्वाकांक्षी पीएम गतिशक्ति-बहुआयामी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है। इसमें खरसिया से धरमजयगढ़ तक 124.8 किलोमीटर की रेल लाइन शामिल है, जिसमें गारे-पेलमा के लिए एक छोटी लाइन और छाल, बरौद, दुर्गापुर और अन्य कोयला खदानें को जोडऩे वाली 3 फीडर लाइनें शामिल हैं। लगभग 3055 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह रेल लाइन विद्युतीकृत ब्रॉड गेज लेवल क्रॉसिंग और यात्री सुविधाओं के साथ फ्री पार्ट डबल लाइन जैसी व्यवस्था से सुसज्जित है। यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित मांड-रायगढ़ कोयला क्षेत्रों से कोयला परिवहन के लिए रेल सम्पर्क प्रदान करेगी।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]रंगभूमि रायपुर ने दी कविताओं की भावपूर्ण प्रस्तुति
पेंड्रा रोड से अनूपपुर के बीच तीसरी रेल लाइन 50 किमी लंबी है और इसका निर्माण लगभग 516 करोड़ की लागत से किया गया है। चांपा और जामगा रेलखंड के बीच 98 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन का निर्माण करीब 796 करोड़ की लागत से किया गया है। नई रेल लाइनों से क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार होगा और पर्यटन एवं रोजगार दोनों के अवसरों में वृद्धि होगी। 65 किलोमीटर लंबी विद्युतीकृत एमजीआर (मेरी-गो-राउंड) प्रणाली की सहायता से एनटीपीसी की तलाईपल्ली कोयला खदान से छत्तीसगढ़ में 1600 मेगावाट एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन तक कम लागत में उच्च श्रेणी के कोयले का वितरण किया जा सकेगा। इससे एनटीपीसी लारा से कम लागत के साथ विश्वसनीय बिजली उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी। 2070 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित एमजीआर प्रणाली, कोयला खदानों से बिजली स्टेशनों तक कोयला परिवहन में सुधार के लिए एक शानदार तकनीकी उपलब्धि है।
4) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]डीपीएस में सताक्षी के मोहक हरियाणवी नृत्य की सराहना
पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में 50 बिस्तरों वाले 'क्रिटिकल केयर ब्लॉक' का भी शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत कुल 210 करोड़ की लागत से दुर्ग, कोंडागांव, राजनांदगांव, गरियाबंद, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर और रायगढ़ जिलों में नौ क्रिटिकल केयर ब्लॉकों का निर्माण किया जाएगा। पीएम नरेन्द्र मोदी विशेष रूप से जनजातीय जनसंख्या के बीच सिकलसेल रोग के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से, सिकलसेल रोग की जांच की गई आबादी को एक लाख सिकलसेल परामर्श कार्डों का भी वितरण करेंगे।
5) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें :छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा दिन, 700 बिस्तर वाली नई हॉस्पिटल बिल्डिंग का भूमिपूजन

Narendra Modi, PM, Chhattisgarh, Raigarh, Durg, Jashpur, Surguja, Surajpur, Bastar, Kondagaon, Rajnandgaon, Gariyaband, sickle cell, 14 september, madhya pradesh, Ayushman Bharat, Rail Sector Projects, Critical Care Block, sickle cell counseling cards, NTPC, Raipur

Story Loader