3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nava Raipur: पीएम मोदी ने हृदयरोग से स्वस्थ हुए 2500 बच्चों से की ‘दिल की बात’

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के लिए आए पीएम नरेंद्र मोदी ने Nava Raipur स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में बच्चों से किया संवाद...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 2 Nov 2025, 3:09 AM IST

PM Modi

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस 1 नवंबर पर आयोजित राज्योत्सव के लिए आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर (Nava Raipur) स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल भी गए।

PM Modi

पीएम मोदी ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में आयोजित गिफ्ट ऑफ लाइफ सेरेमनी कार्यक्रम में शामिल हुए।

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक इलाज करा चुके 2500 बच्चों से दिल की बात कार्यक्रम के तहत बातचीत की।

PM Modi

पीएम मोदी ने बच्चों को योग, नियमित नींद, संतुलित आहार और अनुशासित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी, साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण और वृक्षारोपण के संदेश पर जोर दिया और अपने अभियान एक पेड़ मां के नाम को साझा करते हुए सभी को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

PM Modi

दिल की बात कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, लीजेंड क्रिकेटर सुनील गावस्कर सहित गणमान्यजन मौजूद थे।