10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा… 26 जुलाई को रायगढ़ और 1 अगस्त को बस्तर आ सकते हैं प्रधानमंत्री, चल रही चर्चा

PM Modi in Chhattisgarh : जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को रायगढ़ में और 1 अगस्त को जगदलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
pm_modi_in_raipur__1.jpg

रायपुर. PM Modi in Chhattisgarh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को रायगढ़ आ सकते हैं। इसके अलावा 1 अगस्त को बस्तर के जगदलपुर आने की संभावना है। हालांकि अभी पीएमओ से तारीख फाइनल नहीं हुई है। लेकिन दौरे की संभावना को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने चुनावी सभा की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को रायगढ़ में और 1 अगस्त को जगदलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें : ABVP ने 2 घंटे हाइवे पर किया चक्काजाम, आम जनता के साथ छोटे बच्चों भी होते रहे परेशान.....पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी

PM Modi in Chhattisgarh : 7 जुलाई को पीएम मोदी आए थे रायपुर बता दें कि पीएम मोदी ने बीते 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ में आम सभा को संबोधित किया था। रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में पीएम मोदी ने विजय संकल्प रैली के जरिए चुनावी शंखनाद किया था। पीएम मोदी को सुनने भारी बारिश में लोगों का जुहूम देखते ही बन रहा था। वहीं अब दूसरी बार पीएम मोदी अगस्त में छत्तीसगढ़ का रूख कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मेहरबान हुआ मानसून, झमाझम बारिश से लबालब हुआ गंगरेल बांध, सिंचाई के लिए मिल रहा पानी