18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी ने 35 फसलों की खास किस्म को किया राष्ट्र को समर्पित, रायपुर में NIBST का किया उद्घाटन

35 special varieties of crops : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विशेष किस्म वाली 35 फसलें राष्ट्र को समर्पित कर दी। पीएम मोदी ने इस मौके पर किसानों को संबोधित किया और इन किस्मों का खूबियां भी बताईं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने विशेष गुणों वालीं फसलों की ये किस्म तैयार की हैं।

2 min read
Google source verification
पीएम मोदी ने 35 फसलों की खास किस्म को किया राष्ट्र को समर्पित, रायपुर में NIBST का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने 35 फसलों की खास किस्म को किया राष्ट्र को समर्पित, रायपुर में NIBST का किया उद्घाटन

35 special varieties of crops : रायपुर। पीएम मोदी ने विशेष गुणों वाली 35 फसलों की किस्में राष्ट्र को समर्पित करते हुए राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस टॉलरेंस) रायपुर के बरौंडा स्थित नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विशेष किस्म वाली 35 फसलें राष्ट्र को समर्पित किया । पीएम ने इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए नए किस्मों का खूबियां भी बताईं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने विशेष गुणों वालीं फसलों की ये किस्म तैयार की हैं।

35 फसलों की विशेष गुणों वाली किस्मों का राष्ट्र को समर्पण तथा चयनित कृषि विश्वविद्यालयों को स्वच्छ हरित परिसर पुरस्कार प्रदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने रायपुर निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समारोह में शामिल हुए। पीएम ने संबोधन में कहा विशेष रूप से बदलते मौसम में, नई परिस्थितियों के अनुकूल, अधिक पोषण युक्त बीजों पर हमारा फोकस बहुत अधिक है। साथ ही जलवायु अनुकूल प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए जन जागरूकता पैदा करना भी है।

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि आज 35 और नई फसलों (35 special varieties of crops) की वैरायटी देश के किसानों के चरणों में समर्पित की जा रही हैं। ये बीज जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से खेती की सुरक्षा करने और कुपोषण मुक्त भारत के अभियान में बहुत सहायक होने वाला हमारे वैज्ञानिकों की खोज का परिणाम है।

कृषि और विज्ञान के तालमेल का निरंतर बढ़ते रहना 21वीं सदी के भारत के लिए बहुत जरूरी है। आज इसी से जुड़ा एक और अहम कदम उठाया जा रहा है। देश के आधुनिक सोच वाले किसानों को समर्पित किया जा रहा है। छोटे-छोटे किसानों की जिंदगी में बदलाव की आशा का साथ ये सौगात में आज कोटि-कोटि किसानों के चरणों में समर्पित कर रहा।

पिछले वर्ष ही कोरोना से लड़ाई के बीच में हमने देखा है कि कैसे टिड्डी दल ने भी अनेक राज्यों में बड़ा हमला कर दिया था। भारत ने बहुत प्रयास करके तब इस हमले को रोका था, किसानों का ज्यादा नुकसान होने से बचाया था।

Read More :

राकेश टिकैत की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ में पहली किसान महापंचायत आज

आत्मसमर्पित नक्सलियों की पहली बार ब्रेन मैपिंग, 17 की उम्र में थमा देते हैं AK 47

बिना लेआउट के ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निर्माण, RTO को टीएनसी ने दिया 75 लाख का नोटिस