
शहर में गलत तरीके से लिखे नम्बर और पदनाम वाली गाड़ियों पर हो रही कार्रवाई
रायपुर. रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा के आदेश के अनुसार शहर में बिना नंबर, गलत तरीके से लिखे नंबर प्लेट और नंबर प्लेट पर लिखे पदनाम जैसे 66 गाडि़यों के चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा राजधानी के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक को प्रभावित करने वाले नो पार्किंग में खड़े 169 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की है। साथ ही इन चालकों पर 35,800 रुपए समन शुल्क परिसमन किया गया है। इसी प्रकार बाइक या स्कूटी पर लापारवाही पूर्वक तीन सवारी बैठाने वाले 112 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई हैं।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की आगाज और आचार संहिता लागू होने के बाद से ही पुलिस विभाग और निर्वाचन आयोग द्वारा परिवहन नियमों का सख्ती से पालन नही करने वालों पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। आचार संहिता के लागू होते ही निगम और अधिकारीयों द्वारा सारे नेताओं की गाडि़यों से पदनाम हटा दिए गए हैं, साथ ही शहर से सारे नारे, होर्डिंग्स और पोस्टर भी निकलवा रहे हैं।
साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा ने लोगों को परिवहन नियमों का पालन करने और आदर्श आचार संहिता का मान बनाए रखने की बात कही है।
Updated on:
10 Oct 2018, 9:48 AM IST
Published on:
10 Oct 2018, 9:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.