विभाग के कई डॉक्टर पीजी को कार्डियोलॉजी विभाग में भेजने के पक्ष में है, लेकिन छात्र वहां काम करने के लिए कतई तैयार नहीं है। यही कारण है कि कार्डियोलॉजी विभाग में तीन कंसल्टेंट डॉक्टरों के अलावा केवल तीन जूनियर रजिस्ट्रार काम कर रहे हैं। इससे मरीजों का इलाज कुछ प्रभावित हो रहा है। नवंबर में यहां 142 मरीज भर्ती थे, जिनमें 8 की मौत हो गई। पहले के महीनों में कार्डियोलॉजी विभाग में मौत नहीं के बराबर हुई।