Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ प्रवास पर सियासत भी शुरू हो गई है। दरअसल, डॉ. भागवत के प्रवास के दौरान जागृति मंडल में आपातकालीन चिकित्सा कार्य के लिए डॉक्टर और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इसे लेकर पूर्व मुयमंत्री भूपेश बघेल की तीखी आपत्ति सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने आदेश की कॉपी को सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट भी किया है।