
रायपुर @ पत्रिका. संस्कृति विभाग की ओर से मुक्ताकाशी मंच में चल रहे पावस प्रसंग का समापन शुक्रवार को हुआ।

आखिरी दिन आर्या नंदे ने ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी।

20 मिनट के कार्यक्रम में उन्होंने देवी लक्ष्मी और नरसिंहनाथ पर मंगलाचरण प्रस्तुत किया।

इसके बाद दुर्गा तांडव की प्रस्तुति हुई जिसमें महिषासुर वध दिखाया गया। आरती सिंह ने कथक पेश किया। शहनाई वादन भोला राम यादव ने किया।