
राष्ट्रपति मुर्मु आज रायपुर में.. भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल, ये रहा मिनट टू मिनट का शेड्यूल
रायपुर। President Murmu In Raipur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहली बार 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगी। वे सुबह 11.05 बजे रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे सीधे गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद राजधानी में अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसके दूसरे दिन 1 सितंबर को राष्ट्रपति बिलासपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
इससे पहले वे रतनपुर में मां महामाया मंदिर जाएंगी और पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति 11.50 बजे विधानसभा मार्ग स्थित शांति सरोवर पहुंचेंगी। यहां वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का शुभारंभ करेंगी। समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन व सीएम भूपेश बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दूसरे दिन राष्ट्रपति केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
विशेष संरक्षित जनजाति के लोगों से मुलाकात
राष्ट्रपति 1 सितम्बर को राजभवन में छत्तीसगढ़ की विशेष संरक्षित जनजाति के लोगों से मुलाकात करेंगी। इस दौरान वे उनके साथ करीब आधे घंटे का वक्त बिताएंगी। इसके अलावा अन्य प्रतिनिधिमंडल से भी राष्ट्रपति मुलाकात कर सकती हैं। राष्ट्रपति शाम करीब 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
राजभवन में करेंगी पौधरोपण
महंत घासीदास संग्रहालय के बाद राष्ट्रपति वापस राजभवन जाएंगी। यहां वे पौधारोपण करेंगी। बता दें कि राजभवन में पौधरोपण करने की एक परंपरा सी है। इसके पहले राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी राजभवन में पौधरोपण किया है।
राष्ट्रपति मुर्मु महंत घासीदास संग्रहालय भी जाएंगी। यहां वे करीब 35 मिनट रहेंगी। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ से जुड़ी कला-संस्कृति और पुराने वैभव के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके लिए अधिकारी दिनभर तैयारियों में जुटे हैं। मंगलवार को राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एक रिहर्सल भी की गई। बता दें कि महंत घासीदास संग्रहालय का उद्घाटन देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने वर्ष 1953 में किया था। इसके बाद से अब तक कोई राष्ट्रपति इस संग्रहालय में नहीं पहुंचा है। इस संग्रहालय में हथियारों के नमूने, प्रचीन सिक्के, मूर्तियां के साथ क्षेत्रीय आदिवासी जनजातीय परंपराओं को भी सहेज कर रखा गया है।
कड़ी सुरक्षा रहेगी
राष्ट्रपति के रायपुर प्रवास के दौरान उनकी सुरक्षा में 2 आईजी, 3 डीआईजी के अलावा 20 एसपी, 12 एएसपी, 25 डीएसपी सहित करीब 3000 पुलिस जवान तैनात रहेंगे।
Updated on:
31 Aug 2023 11:11 am
Published on:
30 Aug 2023 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
