उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा निर्मित सॉफ्टवेयर का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारियों को अकादमिक मॉनीटरिंग को समान रुप से अपडेट करने का निर्देश दिया है। बैठक में अतिरिक्त संचालक डॉ योगेश शिवहरे, संयुक्त संचालक आशुतोष चावरे, उप संचालक उमेश कुमार साहू, प्रशांत कुमार पांडे, ललित कुमार साहू सहित 29 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।