7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 महीने में सुलझाना था स्वागत विहार का पेच, बीत गया साल

Raipur News: राजधानी के चर्चित स्वागत विहार में प्लॉट खरीदने वाले हजारों लोग परेशान हैं। उनकी समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया काफी धीमी गति से चल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
मीडिया को अपनी परेशानी बताते पीड़ित।

मीडिया को अपनी परेशानी बताते पीड़ित।

Chhattisgarh News: रायपुर। राजधानी के चर्चित स्वागत विहार में प्लॉट खरीदने वाले हजारों लोग परेशान हैं। उनकी समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया काफी धीमी गति से चल रही है। जबकि, तीन महीने में आरडीए को पूरे प्रकरण की छानबीन करके शासन के समक्ष प्रस्तुत करना था, उसे एक साल बीत गया।

स्वागत विहार के बिल्डर ने 220 एकड़ क्षेत्र में 3 हजार से ज्यादा लोगों को प्लॉट और मकान बेचे थे। लेकिन आज तक लोगों को कब्जा नहीं मिला। क्योंकि 15 वर्षों से मामला उलझा हुआ है। यहां प्लॉट खरीदने वालों में से इस दौरान कई लोगों का निधन हो गया, अब उनके परिजन परेशान हैं।

यह भी पढ़े: Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हुई बारिश, जारी हुआ अलर्ट

निराकरण की समय-सीमा तय की जाए

भू एवं भवन स्वामी विकास संघ के सचिव गगन सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने रविवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि लंबी कानूनी लड़ाई में पीड़ितों को न्याय मिला था, जिसका पालन नहीं हुआ। हाई कोर्ट के आदेश पर अन्तर्विभागीय समन्वय समिति का (cg news) गठन हुआ। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने 17 मई 2022 को आदेश जारी कर 3 महीने के भीतर नोडल एजेंसी आरडीए के सीईओ को अधिकृत किया गया। लेकिन अभी तक निराकरण का प्रस्ताव नहीं सौंपा। अत: इस मुद्दे के निराकरण की समयसीमा तय करें व मंत्रालय की टीएल मीटिंग में शामिल किया जाए।

यह भी पढ़े: World Environment Day: मुख्यमंत्री बघेल ने लगाया आंवला का पेड़, इस योजना के हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर किए 21.31 करोड़ रुपए