गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को इस राशि को मिलाकर अब तक 538 करोड़ 89 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। बता दें कि प्रदेश में गोधन न्याय योजना की शुरुआत 20 जुलाई 2020 हरेली पर्व से हुई थी। इस (Environment Day2023) योजना के अंतर्गत गौठानों में ग्रामीण पशुपालकों से 2 रुपए किलो में गोबर व 4 रूपए लीटर में गौमूत्र की खरीदी की जा रही है।