30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Promotion News: बड़ी खुशखबरी, 16 निरीक्षक स्तर के अधिकारी बने DSP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, देखें List

Promotion News: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विभाग में कार्यरत 16 अधिकारियों को डीएसपी पद पर प्रमोशन दिया गया है।

2 min read
Google source verification
प्रमोशन (photo source- Patrika)

प्रमोशन (photo source- Patrika)

CG Promotion News: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कार्यरत निरीक्षक स्तर के 16 अधिकारियों को बड़ी सौगात मिली है। राज्य के गृह विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिश के आधार पर इन अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बना दिया है। इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह प्रमोशन 24 मार्च को आयोजित DPC बैठक के बाद दिया गया है, जिसमें निरीक्षक संवर्ग, कंपनी कमांडर और विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) के अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। समिति की अनुशंसा के बाद गृह विभाग ने सभी चयनित अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की।

CG Promotion News: गृह विभाग ने जारी किया आदेश

जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (56,100 रुपए से 1,77,500 रुपए) के तहत वेतनमान दिया जाएगा। यह पदोन्नति उनके द्वारा नए पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी। सभी अधिकारियों को निरीक्षक संवर्ग से डीएसपी संवर्ग (विशेष शाखा) में पदोन्नत किया गया है।

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन अधिकारियों की पदस्थापना (पोस्टिंग) से संबंधित अलग से आदेश जारी किया जाएगा। फिलहाल, प्रमोशन आदेश के बाद विभाग में उत्साह का माहौल है और इसे पुलिस प्रशासन में अनुभव और दक्षता को प्रोत्साहित करने वाला कदम माना जा रहा है।

देखें List

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

निरीक्षक (विशेष शाखा)

  • सविता सिंह परिहार
  • अरनोल्ड संतरी बड़ा
  • विष्णु प्रसाद देशमुख

कंपनी कमांडर/अन्य अधिकारी

  • बृजेश कुमार भदौरिया
  • अविनाश कुमार अग्निहोत्री
  • हरीश कुमार तिवारी
  • अमित शर्मा
  • मनीष कुमार साहू
  • शैलेन्द्र कुमार सेन
  • देवनारायण सिंह
  • इन्द्रसेन बंजारे
  • मिलमन मिंज
  • ओमप्रकाश सेन
  • राकेश कुमार सलाम
  • राम बहादुर शर्मा
  • शब्बीर अली

प्रशासनिक दृष्टि से अहम फैसला

इस तरह के प्रमोशन से पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों का मनोबल बढ़ता है और बेहतर प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित होती है। साथ ही, अनुभवी अधिकारियों को उच्च जिम्मेदारी मिलने से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

  1. इन IFS अफसरों को मिली पदोन्नति और स्थानांतरण, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश- छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए स्थानांतरण और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं… पूरी खबर पढ़े

2. 1595 शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी, 6 मार्च से नई जिम्मेदारी की शुरुआत- बस्तर संभाग के शिक्षा विभाग में पदोन्नति की बाट जोह रहे शिक्षकों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों की सूची बुधवार को जारी कर दी है… पूरी खबर पढ़े