CG Weather Update: प्रदेश में भले ही नौतपा खत्म हो चुका है, लेकिन इसका प्रभाव अब भी बरकार है। भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव लगा ही हैं। इसी बीच आज यानी सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। इसी बीच दोपहर अचानक मौसम बदला, आकाश मेघमय हो गया और अंधड़ चलने लगी। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। लोग जहां थे वहीं ठहर गए। इससे तापमान में गिरावट तो जरूर आई, पर शहर के ज्यादातर क्षेत्र में बिजली भी गुल हो गया।