इस प्रोसेस में इंट्रोड्यूसर के लिए आवेदक की पहचान और उसका पता कन्फर्म करना जरूरी है। यूआईडीएआई के सर्कुलर के मुताबिक इंट्रोड्यूसर के लिए आवदेक के नाम सर्टिफिकेट जारी करना होता है, जिसकी वैलिडिटी 3 महीने होती है। यूआईडीएआई के सर्कुलर के मुताबिक अगर किसी के पास उसका पहचान पत्र या एंड्रेस प्रूव नहीं है, लेकिन अगर उसका नाम किसी परिवारिक डॉक्यूमेंट्स जैसे राशन कार्ड में है तो परिवार के मुखिया के पहचान पत्र और एंड्रेस प्रूव दस्तावेज के जरिए परिवार के दूसरे सदस्य का आधार बन सकता है।