
देह व्यापार का भंडाफोड़(photo-patrika)
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में देह व्यापार मामला आए दिन आते ही जा रहा है। देह व्यापार से जुड़े कई मामले पर पुलिस ने कार्रवाई भी की है, लेकिन देह व्यापार का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आपको बता दें की छत्तीसगढ़ रायपुर में एक बार फिर से देह व्यापार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
दरअसल, काम दिलाने के बहाने गरीब और मजबूर लड़कियों को फंसाकर देह व्यापार में धकेला जा रहा था। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने भाठागांव स्थित एक मकान में छापा मारकर इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आपको बता दें कि इस छापेमारी कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपिया महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो दलाली का काम करते हुए इस अवैध धंधे को चला रही थी। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद किया है।
दरअसल, रायपुर पुलिस को 31 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इटालिया हाउस में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर रेड डाली गई। पांईटर की मदद से ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
गिरफ्तार महिलाओं से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रूषा खरे ने उन्हें काम और अच्छी आमदनी का लालच देकर रायपुर बुलाया और बाद में देह व्यापार के लिए मजबूर किया। रेड के दौरान पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से 1500 रुपये नगद, नए व उपयोग किए गए कुल 14 कंडोम जब्त किए। इस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Updated on:
01 Jun 2025 05:39 pm
Published on:
01 Jun 2025 05:39 pm
