
रायपुर। राजधानी रायपुर में सीहोर वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का 9 नवंबर से श्री शिवमहापुराण कथा जारी है। आज कथा का आखिरी (pt Pradeep Mishra in raipur) दिन है। पंडित प्रदीप मिश्रा का प्रवचन सुनन रोजाना प्रदेश ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी रोजाना लोग आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज कथा सुनने शिव महापुराण कथा में शामिल हुए।
बता दें कि आज कथा सुनने का आखिरी दिन है। ऐसे में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। सात लाख की क्षमता वाला मैदान पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ है। अंतिम दिन पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने भाजपा नेता अरुण साव, धरमलाल कौशिक, पवन साय भी पहुंचे हैं।
दरअसल 9 नवंबर से 13 नवंबर तक पंडित प्रदीप मिश्रा का रायपुर में महा शिवपुराण चल रहा है। बीते दिनों उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि शिव शिव हैं। पूरे विश्व की भूमि को कहीं से भी खोदेंगे तो शिव निकलेंगे, बाकी मूर्तियां बाद में प्रकट हुईं लेकिन भगवान शिव का वर्चस्व प्राचीन समय से ही रहा है, निर्णय तो बाबा (भगवान शिव) ही देंगे।
Published on:
13 Nov 2022 03:04 pm
