26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट, रायपुर में अतिभारी बारिश की चेतावनी

जबकि रायपुर संभाग में कहीं-कहीं एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा की अति संभावना जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 14 Jul 2018, 8:45 PM IST

CG News

छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट, रायपुर में अतिभारी बारिश की चेतावनी

रायपुर. शनिवार को राजधानी समेत प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय रहा। मौसम विभाग ने रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी में भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। जबकि रायपुर संभाग में कहीं-कहीं एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा की अति संभावना जताई है।

Read Also: मौसम विभाग की चेतावनी, चक्रवात के असर से इतने दिनों तक होगी भारी बारिश

इधर, शनिवार को भी सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह से शाम साढ़े पांच तक मौसम विभाग ने 11.9 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि शुक्रवार-शनिवार की रात में 32.8 मिमी बारिश दर्ज की।इस तरह राजधानी में 44.7 मिमी बारिश हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सिमगा में 160 मिमी, पामगढ़ में 150 मिमी , जयजपुर में 130 मिमी और चांपा में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं रायपुर संभाग के आरंग में 90 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Read Also: अचानक ऐसी आफत आई कि बैंक के बाहर खड़े ग्राहक गिरने लगे बेहोश होकर- देखें तस्वीरें

मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके संगत ऊपरी वायु का चक्रवाती घेरा 9.5 किमी ऊंचाई तक प्रसारित है। आगामी 24 घंटे में इसके और अधिक सुस्पष्ट होने की अति संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास समुद्री तल से 1.5 किमी ऊंचाई तक एक ऊपरी वायु का चक्रवाती घेरा बना है।

इन स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी

इससे प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की अति संभावना है। प्रदेश में कुछ एक स्थानों पर भारी वर्षा तथा बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभागों में एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा होने की अति संभावना है। राजधानी में रुक-रुक कर वर्षा और एक-दो दिन में भारी वर्षा होने की अति संभावना है।