8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway Update: रेलवे का बड़ा ऐलान… इस रुट की कैंसिल हुईं ट्रेनें अब दौड़ेंगी, फटाफट देखें लिस्ट

Railway Update: जिन 14 से अधिक ट्रेनों को कैंसिल किया गया था, उनमें से कई ट्रेनों को चलाने का ऐलान शुक्रवार को कर दिया। इसलिए ऐसी ट्रेनों के यात्रियों का टिकट कैंसिल नहीं होगा, बल्कि वे पहले जैसा ही सफर कर सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 29 Jun 2024, 8:51 AM IST

Railway Update

Railway Update: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत सांकराईल-सांतरागाछी लिंक लाइन को आंदुल स्टेशन से जोड़ने के लिए रेलवे 29 जून से 8 जुलाई ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान जिन 14 से अधिक ट्रेनों को कैंसिल किया गया था, उनमें से कई ट्रेनों को चलाने का ऐलान शुक्रवार को कर दिया। इसलिए ऐसी ट्रेनों के यात्रियों का टिकट कैंसिल नहीं होगा, बल्कि वे पहले जैसा ही सफर कर सकेंगे। नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के दौरान कुछ गाड़ियों को निर्धारित समय-सारणी से विलंब से रवाना करने का फरमान जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Train Cancelled: यात्रियों के लिए बुरी खबर! कल से 8 जुलाई तक रद्द रहेगी दर्जनभर ट्रेनें, तो कई चेलगी देरी से…फटाफट देखें List

इनमें से कोई ट्रेन कैंसिल नहीं होगी 8 जुलाई तक

  • 4 से 6 जुलाई तक गाडी संख्या 18029 एलटीटी- शालीमार एक्सप्रेस पूर्व में रद्द की गई थी, अब यह ट्रेन अपने समय चलेगी । गाडी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस भी चलती रहेगी।
  • 6 से 8 जुलाई तक गाडी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस और गाडी संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस भी चलती रहेगी।
  • 4 जुलाई को गाडी संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस भी चलेगी। पहले इसे रद्द किया था। गाडी संख्या 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस भी चलती रहेगी।
  • गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस पूर्व में रद्द की गई थी, परंतु यह चलती रहेगी। गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस भी पहले जैसा ही चलती रहेगी।
  • 5 जुलाई को गाडी संख्या 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस और गाडी संख्या 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस भी चलती रहेगी।
  • गाडी संख्या 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस और गाडी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस भी पहले जैसा ही चलती रहेगी।-गाडी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस एवं गाडी संख्या 12101 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस भी रद्द नहीं रहेगी।

ये सभी ट्रेनें देरी से चलेंगी

  1. गाडी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस, गाडी संख्या 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, गाडी संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस, गाडी संख्या 12809 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल -हावड़ा मेल, गाडी संख्या 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, गाडी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरतो, गाडी संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस खड़गपुर रेलवे में ब्लॉक की वजह से दो से तीन घंटे देरी से रवाना होंगी।