
Rains Alert: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिन और रात का पारा बढ़ने से गर्मी भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में रात का सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रायपुर और बिलासपुर में भी लू जैसे हालात देखने को मिले।
गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार की सुबह आईएमडी ने ताजा अपडेट जारी करते हुए एक बार फिर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। आज शाम से मौसम के एक बार फिर से करवट लेने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कल यानी 16 मार्च को कई जिलों में बारिश (Rains Alert) की संभावना है। बता दें कि दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हल्की बारिश हो सकती है।
शहर- अधिकतम तापमान (°C) - न्यूनतम तापमान (°C)
रायपुर - 39.8 - 24.5
रायपुर माना - 39.1 - 23.2
बिलासपुर - 40.1 - 20.7
राजनांदगांव - 40.5 - 21.0
जगदलपुर - 38.0 - 21.0
अंबिकापुर - 37.1 - 14.4
Published on:
15 Mar 2025 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
