21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लौट रहे थे शादी समारोह से तभी ट्रक ने मार दी टक्कर, थम गई चार लोगों की सांसें 

बेमेतरा जिले के बीजाभाटा गांव में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Abhishek Jain

•

Jul 03, 2017

Road Accident

Road Accident

बेमेतरा. जिले के बीजाभाटा गांव में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कि हादसे के शिकार लोग अमोरा शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वे सोमवार को वहां से लौट रहे थे, तभी बीजाभाठा गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार में सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


हादसे के बाद मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अमोरा से कार में सवार होकर बेमेतरा जा रहे थे। दूसरी तरफ से ट्रक काफी तेज गति से आ रहा था। इधर, कार का ड्राइवर भी तेज रफ्तार ट्रक को देख घबड़ा गया। जिससे ट्रक और कार के बीच भयानक भिड़त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिला और दो पुरूष शामिल हैं। वहीं, पांच लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें बीजाभाटा गांव में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए राजधानी रायपुर रेफर कर दिया गया।