12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#CGPSC परीक्षा में भी बेटियों ने मारी बाजी,  आभा तिवारी रहीं टॉपर

छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमिशन ने देश में नया रिकॉर्ड कायम करत हुए इंटरव्यू खत्म होने के महज 5 घंटे के भीतर रिजल्ट घोषित किया। इंटरव्यू 4 अप्रैल 2016 को शुरु हुआ था।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Jain

Apr 29, 2016

cgpsc preliminary exam today

cgpsc preliminary exam today

रायपुर.
छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10 वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में अपना दबदबा दिखाने के बाद बेटियों ने स्टेट सिविल सर्विसेज एग्जाम में भी टॉप थ्री के पहले दो पायदानों पर कब्जा कर लिया।


गुरुवार को जहां सुबह सीजीबीएसई ने 10 वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम घोषित किए वहीं स्टेट पीएससी का रिजल्ट शाम को आया जिसमें रायपुर की आभा तिवारी 947 अंकों के साथ प्रथम और स्निग्धा तिवारी 883 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। भूपेंद्र कुमार साहिल 873.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।


सीजीपीएससी ने कुल 325 पोस्ट के लिए इंटरव्यू लिया था जिसमें 891 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस परिणाम के साथ छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमिशन ने देश में नया रिकॉर्ड कायम करत हुए इंटरव्यू खत्म होने के महज 5 घंटे के भीतर रिजल्ट घोषित किया। इंटरव्यू 4 अप्रैल 2016 को शुरु हुआ था।


ये रहे स्टेट पीएससी की टॉप-10 सूची

1. आभा तिवारी

2. स्निग्धा तिवारी

3. भूपेंद्र कुमार साहिल

4. योगेंद्र श्रीवास

5. आनंद रूप तिवारी

6. राकेश कुमार गोलछा

7. विकास कुमार नायक

8. प्रदीप कुमार वैद्य

9. मनीष साहू

10. ओंकार यादव



ये भी पढ़ें

image