12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP: पुलिस थाने में भिड़े किन्नरों के दो गुट, खूब चली चप्पलें, छोटी सी बात पर भड़का विवाद

Transgenders Clash: मामला मध्य प्रदेश के मोतीनगर थाना परिसर में रविवार के दिन का है। दो गुट पुलिस थाने में भीड़ गए और गाली-गलौज करने के बाद हाथापाई पर उतर आए।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Akash Dewani

Apr 12, 2026

Transgenders Clash in Police Station Dispute Erupts Over Trivial Matter MP news

Transgenders Clash at Police Station in sagar (Patrika.com)

MP news: मध्य प्रदेश के सागर में एक बार फिर किन्नरों के बीच विवाद की स्थिति देखने को मिली। हद तो तब पार हो गई जब दो गुट पुलिस थाने में भीड़ गए और गाली-गलौज करने के बाद हाथापाई पर उतर आए। मामला मोतीनगर थाना परिसर में रविवार के दिन का है। यहां किन्नर समाज के दो गुटों के बीच विवाद इतना उग्र रूप ले बैठा कि थाने के अंदर ही जमकर गाली-गलौज और मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने चप्पलों से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस कारण भड़का मामला

दरअसल रविवार को संध्या किन्नर अपने साथियों के साथ थाने पहुंची थीं और शिकायत दर्ज कराने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर वे काकागंज वार्ड में बधाई लेने गई थीं। वहां पता चला कि काजल किन्नर पहले ही वहां से बधाई लेकर जा चुकी हैं। लौटते समय रास्ते में काजल किन्नर और उनके साथी गोलू भाई जान से उनकी भेंट हो गई।

दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। संध्या किन्नर का आरोप है कि जब उन्होंने विवाद को शांत करने की कोशिश की तो काजल पक्ष ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस झड़प में उनके साथियों को भी चोटें आईं। संध्या ने यह भी दावा किया कि धक्का-मुक्की के दौरान उनके गले में पहने सोने के जेवर गिर गए, जो बाद में नहीं मिल सके। इसी दौरान दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया।

थाना परिसर में भिड़ गए किन्नर, पुलिस को करना पड़ा बीच बचाव

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों गुट आमने-सामने होते ही विवाद भड़क उठा और थाना परिसर में ही गाली-गलौज के साथ हाथापाई शुरू हो गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी, तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई।पुलिस ने संध्या किन्नर की शिकायत के आधार पर काजल किन्नर और उनके साथी गोलू भाई जान (निवासी इतवारी टोरी) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है।

लगातार आ रहे विवाद के मामले

सागर में किन्नर समाज के लगातार विवादयह घटना सागर में किन्नर समाज के बीच चल रहे लगातार विवादों की एक नई कड़ी है। पिछले कई महीनों से शहर में किन्नर समुदाय के विभिन्न गुटों के बीच क्षेत्रीय बधाई, नेतृत्व और अन्य मुद्दों को लेकर तनाव बना हुआ है। कई बार ये विवाद थानों तक पहुंच चुके हैं। (MP news)