1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर में हादसा : स्कूटी सवार दो लोगों को स्कूल बस ने मारी ठोकर, 25 मीटर तक घसीटा….हालत गंभीर

Raipur Road Accident: राजधानी रायपुर में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक स्कूल बस ने स्कूटी सवार दो लोगों को अपने चपेट में ले लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Raipur Accident: Scooty stuck in the wheel of school bus

स्कूल बस के पहिए में फंसा स्कूटी

CG Road Accident: रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक स्कूल बस ने स्कूटी सवार दो लोगों को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की हैं।

यह भी पढ़े: IT Raid : दुर्ग, धमतरी, खरोरा और महासमुंद में आईटी की छापामार कार्रवाई, राइस मिलर के 6 ठिकानों पर चल रही जांच

सूत्रों के मुताबिक बस चालक की लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ। जिसमें चालक रॉंग साइड से बस चला रहा था। इस दौरान स्कूटी में सवार दोनों लोगों को अपने चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में बस के नीचे स्कूटी आ गई। वहीं बस चालक (CG Road Accident) ने तात्या पारा चौक से आजाद चौक थाने तक स्कूटी को घसीटते हुए ले गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Raipur Road Accident: इस घटना की सुचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपित बस चालक को अपने हिरासत में ले लिया। बता दें कि ये स्कूल बस निजी स्कूल बस है। गनीमत है कि इस हादसे के दौरान स्कूल बस में कोई बच्चा नहीं था। पुलिस इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई हैं।

यह भी पढ़े: पूर्णत: नग्न प्रदर्शन का वीडियो किसी ने वायरल किया तो पुलिस लेगी एक्शन, दी सख्त चेतावनी

Story Loader