
Raipur Airport : प्रदेश के करीब 3000 से ज्यादा यात्रियो को हवाई टिकट में करीब 500 रुपए की छूट मिलेगी। इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्रा करने पर अब उन्हे फ्यूल चार्ज नहीं देना पड़ेगा। शुक्रवार को जारी आदेश के बाद टिकटों से फ्यूल चार्ज का कॉलम हटा दिया गया है। अजय ट्रैवल्स के संचालक रमन जादवानी ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी साइट में जारी करने वाली टिकटों से फ्यूल चार्ज हटा दिया है।
इसके पहले तक यात्रियों को 200 से 500 रुपए फ्यूल चार्ज देना पड़ रहा था। बता दें कि स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रोजाना करीब 20 से 24 घरेलू उड़ानों संचालन किया जाता है। इसमें 2 विस्तारा और 2 अलांयस एयर की फ्लाइट शामिल है। इसके जरिए 3000 से ज्यादा लोग विभिन्न शहरों के लिए यात्रा करते है। हालांकि फ्यूल चार्ज कम करने के बाद भी फ्लाइटों के किराए में ज्यादा अंतर नहीं पडे़गा। यात्रियों की संख्या को देखते हुए किराया सामान्य से 25 से 35 फीसदी तक ज्यादा है।
किराए के साथ अन्य चार्ज
हवाई टिकट में किराए के साथ ही यात्रियों से 7 अन्य शुल्क लिया जाता है। इसमें यूजर डेवलमेंट, एवीएशन सिक्यूरिटी, जीएसटी, सीट, ट्रांजेक्शन, रीजनल कनेक्टिविटी और क्यूट चार्ज शामिल है। इन सभी के साथ किराए राशि को जोड़कर कुल राशि एयरलाइंस कंपनी द्वारा वसूल की जाती है।
बता दें कि अक्टूबर 2023 में एविएशन टर्बाइन फ्यूल की लगातार बढ़ रही कीमतों को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस द्वारा फ्यूल चार्ज वसूलना शुरू किया था। इस फैसले को लेकर काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।
Published on:
06 Jan 2024 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
